चण्डीगढ़

Jalandhar : बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक, एक की मौत; मची अफरा-तफरी

पंजाब के जालंधर में एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के पास बनी बर्फ की फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। हादसे में 4 में से 3 लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

Image

बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक

जालंधर में एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के पास बनी बर्फ की फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। हादसे में 4 में से 3 लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है, जबकि एक की मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसडीएम बलबीर राज सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम बलबीर सिंह ने कहा कि रेस्क्यू दौरान एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन से बातचीत दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है। एसडीएम ने कहा कि फैक्ट्री में गैस लीक को लेकर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने एसडीएम-1 को इनक्वायरी मार्क कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट 15 में आएगी। एसडीएम ने कहा कि जिसमें हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जाएगा। इस दौरान अन्य जगहों पर लगी आइस की फैक्ट्री के बारे में भी राय ली जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के सारे कागज की चेकिंग की जाएंगी। अगर उनमें कमी पाई गई तो फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article