चण्डीगढ़

Punjab:अब जेल में ही शुरू हो गई गैंगवार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों के बीच खूनी जंग, दो गैंगस्टरों की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 26, 2023, 08:14 PM IST

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में हमलावरों ने गोली मारकर कर दी थी। उनकी मौत के बाद पंजाब में जमकर हंगामा हुआ था और आप सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। इस मामले में कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

पंजाब में जेल में गैंगवार

Punjab: पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती ही दिख रही है। अभी अमृतपाल सिंह का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और घटना सामने आ गई है। पंजाब के एक जेल में भयंकर खूनी गैंगवार हुआ है, जिसमें दो गैंगस्टरों की मौत हो गई है।

कहां हुई झड़प

पंजाब के गोइंदवाल सेंट्रल जेल में यह घटना हुआ है। यहां बंद सिद्धू मूसवाला हत्याकांड के आरोपी रविवार दोपहर जेल परिसर के अंदर आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच शुरू

तरन तारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक, मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। मारपीट में धारदार हथियार आरोपियों ने जेल में ही बनाए थे। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है और अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी

मृतकों की पहचान बटाला के मनदीप सिंह उर्फ तूफान और बुढलाना के मनमोहन सिंह उर्फ मोहना के रूप में हुई है। बठिंडा के केशव के रूप में पहचाने जाने वाले एक अन्य कैदी को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। ये तीनों सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं। तूफान पर मूसेवाला के शूटरों को वाहन उपलब्ध कराने का आरोप था।

सरेआम कर दी थी हत्या

29 मई, 2022 को 28 वर्षीय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा को कम किया गया था। हमलावरों ने मूसेवाला पर 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं थीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!