चण्डीगढ़

Septic Tank: हरियाणा के बहादुरगढ़ में 'सेप्टिक टैंक' बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से चार की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 11:03 PM IST

Bahadurgarh Septic Tank Incident: बहादुरगढ़ के जाखोदा गांव में सेप्टिक टैंक में पाइप बिछाने उतरे 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

Image

बहादुरगढ़ में ‘सेप्टिक टैंक’ में पाइप बिछाते समय जहरीली गैस (फाइल फोटो)

Bahadurgarh Haryana Septic Tank Incident: हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ‘सेप्टिक टैंक’ में पाइप बिछाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मंगलवार को दो प्रवासी मजदूरों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जाखोड़ा गांव में उस समय हुई जब एक राजमिस्त्री और कुछ मजदूर टंकी की मरम्मत कर रहे थे।

बहादुरगढ़ के आसौदा थाने के एसएचओ जसवीर ने बताया, 'राजमिस्त्री के बेहोश होने पर दूसरा व्यक्ति उसे देखने अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं आया। दो मजदूर (एक उत्तर प्रदेश और दूसरा मध्य प्रदेश से) जिन्होंने मदद करने की कोशिश की, वे भी बेहोश हो गए।' उन्होंने बताया कि जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चारों की मौत हो गई।

सेप्टिक टैंक की सफाई कराने के बाद भी उसके अंदर गैस बची रह गई जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ ये हादसा

बताते हैं कि वहां पर सेप्टिक टैंक के अंदर पाइप ड़लवाने थे तो एक राजमिस्त्री और दो मजदूरों आए, राजमिस्त्री सेप्टिक टैंक के अंदर पाइप डालने के लिए नीचे उतरा तो उसके अंदर गैस बची हुई गैस से वो वहीं बेहोश होकर गिर गया राजमिस्त्री को बचाने के लिए जैसे ही मजदूर दीपक नीचे उतरा वो भी वहां पर बेहोश हो गया, दोनों को बचाने के लिए दो और मजदूर भी सेप्टिक टैंक में उतर गए तो वो भी वहां बेहोश होकर गिर गए और उनकी भी मौत हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article