हरियाणा में पहली बार पारा 40 डिग्री पार, 20 जिलों में लू का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Heatwave Alert in Haryana: गर्मी का दौर अब शुरू हो चुका है। हरियाणा में कल यानी सोमवार को इस साल पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर शेष 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश के आसार जताए हैं।

Haryana Weather: देश के तमाम हिस्सों से बढ़ती गर्मी और लू चलने की खबरें आने लगी हैं। हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है। मंगलवार को मौसम विभाग ने हरियाणा के दो जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम और गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। डॉक्टरों ने इस मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

heatwave alert in haryana

पारा पहुंचा 40 के पार, दो दिनों बाद बारिश की उम्मीद

पहली बार तापमान पहुंचा 40 के पार

कल यानी सोमवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसी के साथ साल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर 10 अप्रैल के बाद पहुंचता था।

End of Feed