Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां देखते ही देखते पांच एकड़ खेत में लगी आग के कारण गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना गांव नारा की है। बताया जा रहा है कि यहां हाई टेंशन बिजली की तार टूटकर खेत में गिर गई थी। तार से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग लग गई। कुछ ही समय में खेत में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह राख हो गई। इससे किसान को लाखों रुपया का नुकसान हुआ है।
पांच एकड़ खेत में लगी फसल जलकर राख
किसान कर्मवीर ने बताया कि खेत के ऊपर से जा रही हाई टेंशन वायर बुधवार करीब 2 बजे खेत में अचानक टूटकर गिर गई और चिंगारी निकलने से खेत में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गन्ने की पूरी फसल को चपेट में ले लिया। किसान की महीनों की मेहनत चंद मिनटों में राख में बदल गई। घटना की सूचना दमकल टीम को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तब तक खेत पूरी तरह से जल चुका था।
स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया
घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेत में लगी आग पर काबू पाया। किसान कर्मवीर को फसल के जलने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि खेत को ठेके पर थी और कर्ज लेकर यहां खेती की थी। किसान की फसल जलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को मुआवजे दिए जाने मांग की है।
