Firing in Bathinda Military Station: पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह फायरिंग की घटना हुई। इसमें चार लोगों की मौत हुई है। भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि बुधवार सुबह बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। स्टेशन की क्विट रिएक्शन टीम को सक्रिय कर दिया गया। इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। चार लोगों की मौत हुई है।
बठिंडा के मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग (प्रतीकात्मक)
गोली चलाने वाला शख्स नहीं पकड़ा गया
बठिंडा कैंट थाने के एसएचओ गुरदीप सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत पर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह हमें आर्मी स्टेशन के अंदर फायरिंग की जानकारी मिली थी जिसके बाद हम वहां पहुंचे अभी जांच चल रही है। अभी तक गोली चलाने वाला शख्स पकड़ा नहीं गया है। हमारे आला अधिकारी अंदर मौके पर हैं और जांच जारी है। आर्मी स्टेशन के अंदर से एक इंसास राइफल और कुछ गोलियां चोरी होने की सूचना हमें कल शाम को दी गई थी।
दो नकाबपोश लोगों ने किया हमला, पकड़ से दूर
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, चार जवान - सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
राजनाथ को दी सेना प्रमुख ने जानकारी
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी। इससे पहले इस घटना पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया। सेना ने कहा कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। सैन्यकर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। इलाके को सील कर दिया गया है और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक इंसास (INSAS) राइफल के गायब होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के आसपास का एरिया सील किया गया सुरक्षा बढ़ाई गई किसी को भी अंदर और बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर की जा रही है। क्विक रिएक्शन टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार ऑफिसर्स मेस के पास ये घटना हुई है। सूत्रों ने बताया कि मिलिट्री स्टेशन से सेना का एक आधुनिक हथियार चोरी हुआ था जिसके बाद ये घटना सामने आई है।
आतंकी घटना नहीं
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि इस हमले के पीछे आतंकियों का हाथ नहीं है। वहीं, बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि किसी सैनिक ने ही कैंपस के भीतर दूसरों पर गोली चलाई है।
#WATCH | Visuals from outside Bathinda Military Station where four casualties have been reported in firing inside t… t.co/kobFvV3TN9
— ANI (@ANI) Apr 12, 2023
इस घटना के बाद बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए और तलाशी अभियान चलाया गया। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।
