Ludhiana: कुख्यात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मिनटों गूंजी गोलियों की आवाज; CCTV आया सामने

पंजाब के लुधियाना शहर स्थित कुख्यात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने बिल्कुल पुलिस चौकी के करीब वारदात को अंजाम दिया और बिना किसी डर के फरार हो गए।

लुधियाना : शहर में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुख्यात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना रात करीब 2:30 बजे जनकपुरी क्षेत्र में स्थित पुनीत बैंस के घर के बाहर हुई, जो कि नजदीकी पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर है। 5 बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। घटना के समय दो बाइकों पर सवार पांच युवक आए और पहले घर के बाहर किसी को वीडियो कॉल की। कुछ ही मिनटों बाद वे वापस लौटे और अचानक ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस घटना ने पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि हमलावरों ने बिल्कुल पुलिस चौकी के करीब वारदात को अंजाम दिया और बिना किसी डर के फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Firing on  gangster Puneet Bains house

गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर फायरिंग (फाइल फोटो)

पुनीत को डराने की कोशिश?

पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने बताया कि जब फायरिंग हुई, उस वक्त वह अपनी पोती के साथ घर में सो रही थीं। उन्होंने कहा कि रात करीब ढाई बजे बाइकों की आवाज सुनाई दी लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। 5-7 मिनट बाद गोलियों की आवाज आई जिससे पूरा परिवार डर गया। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा पुनीत इस समय घर पर नहीं रहता और फिलहाल जमानत पर बाहर है। उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी और प्रशासन द्वारा मिल रहे सहयोग की भी पुष्टि की।

End of Feed