चंडीगढ़ में LPG पाइपलाइन में लगी आग; सेक्टर 36-37 में मची अफरा-तफरी, लीकेज की जांच जारी

चंडीगढ़ में शनिवार रात सेक्टर 36 और 37 के लाइट प्वाइंट के पास अचानक गैस लीकेज से लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया, जबकि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत की बात यह है कि अब तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

शनिवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर 36 और 37 के लाइट प्वाइंट के पास बड़ा हड़कंप मच गया जब जमीन के नीचे से गुजर रही एलपीजी (LPG) पाइपलाइन में अचानक गैस लीकेज के कारण आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। थाना सेक्टर 36 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में आवाजाही रोक दी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Chandigarh Gas Fire

सेक्टर 36 और 37 के लाइट प्वाइंट पर लगी आग

घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, थाना प्रभारी, एंबुलेंस और अन्य प्रशासनिक टीमों की तैनाती की गई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए खतरा बरकरार है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लीकेज से पहले गैस की तेज बदबू महसूस की गई थी और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।

End of Feed