Valentine Week 2023: चंडीगढ़ का नाम सुनते ही दिल और दिमाग में लजीज पंजाबी खानों की महक और स्वाद घूमने लगता है। चंडीगढ़ जिस तरह से प्राकृति रूप से बहुत ही समृद्धि है, उसे तरह यह शहर खाने के मामले में भी दूसरे शहरों से काफी आगे है। यहां पर आपको देश-दुनिया का हर जायका मिल जाएगा। यहां पर टॉप ब्रांड रेस्टोरेंट की भरमार है, लेकिन जो मजा यहां के स्ट्रीट फूड्स का है, वह कहीं और नहीं मिलता है। यहां का मसालेदार बटर चिकन, छोले-भठूरे, भरवां पराठे, तंदूरी कबाब, क्रीमी चाट और लस्सी का जायका आपके जीभ के साथ दिल के गहराईयों में भी उतर जाएगा। इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर के साथ चंडीगढ़ के कुछ खास स्ट्रीट फूड्स का स्वाद ले सकते हैं।
दही भल्ले और पपड़ी लाजवाब
