Chandigarh: हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए जाने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब इस राज्य में एंट्री करने के लिए लोगों को ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी। क्योंकि हिमाचल के आबकारी एवं कराधान विभाग ने एंट्री टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है। फीस में यह बढ़ोत्तरी टोल बैरियर की नीलामी के ठीक बाद किया गया है। इस संबंध में विभाग ने एंट्री टैक्स के नए रेट जारी कर दिए हैं। इस रेट लिस्ट के अनुसार, हिमाचल की प्राइवेट गाड़ियों को सिर्फ टैक्स में छूट दी गई है। इसके अलावा हिमाचल नंबर वाले कमर्शियल वाहनों समेत दूसरे राज्यों के सभी प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों से बढ़े हुए रेट के साथ एक अप्रैल से टैक्स वूसला जाएगा।
हिमाचल टोल बैरियर
नए रेट लिस्ट के अनुसार, 5 सवारी की क्षमता वाली प्राइवेट व सवारी ढोलने वाले वाहनों को अब 40 कि जगह 50 रुपये एंट्री फीस देना होगा। वहीं, ट्रैक्टर से 50 की जगह 60 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह 6 से 12 पैसेंजर वाले वाहनों के लिए 70 की जगह 80 रुपये एंट्री टैक्स देना होगा और 12 यात्रियों की क्षमता वाली गाड़ी से 120 की जगह 140 रुपये देना होगा। विभाग ने मोटर रिक्शा और स्कूटर रिक्शा के एंट्री फीस में बढ़ोतरी नहीं की है। इन्हें पहले की तरह 30 रुपये देने होंगे। अधिकारियों ने बताया कि एंट्री टैक्स की बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी। एंट्री टैक्स के बदले दिया जाने वाला रसीद 24 घंटे के लिए मान्य होगी।
