चण्डीगढ़

ऑटो में था परिवार, ड्राइवर ने लूटने का किया प्रयास; भरे हाईवे पर जद्दोजहद करती महिला का वीडियो वायरल

पंजाब के लुधियाना में सरेराह ऑटो सवार महिला से लूट का प्रयास करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें ऑटो ड्राइवर और उसका साथी लूटने की कोशिश करते हैं। डरी महिला ऑटो से कूदने का प्रयास करती नजर आ रही है।

Image

लुधियाना में महिला से लूट का प्रयास

लुधियाना : लुधियाना में चलते ऑटो में एक प्रवासी परिवार को लूटने की कोशिश की गई। इस वारदात का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला चलते ऑटो रिक्शा से कूदने की कोशिश कर रही है और असफल होने पर आस-पास के लोगों से मदद की गुहार भी लगा रही है।

मामला लुधियाना के हुसैनपुरा के पास नेशनल हाइवे का है। जब एक प्रवासी परिवार ऑटो में बैठकर लुधियाना से फिल्लौर की तरफ जा रहा था। महिला को मदद के लिए चीखता चिल्लाता देख हाइवे पर चल रहे वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन से किसी ऑटो का रास्ता रोकने की कोशिश करते रहे, मगर आरोपियों ने ऑटो को नहीं रोका। हालांकि, थोड़ी ही दूरी पर वाहन चालकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पहले तो उनकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस का कहना है पीड़ित परिवार लुधियाना के टंढारी कलां इलाके का रहने वाला है जबकि आरोपी लुधियाना के सुभाष नगर इलाके के रहने वाले हैं। जिनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article