भगवंत मान का राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- हमें नसीहत देने से पहले अपने गिरेबान में झांकें कांग्रेस नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 11:08 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी को कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है और यह बात राज्य में यात्रा के दौरान उनके बेबुनियाद बयान साबित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राहुल गांंधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। दरअसल राहुल गांधी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए न कि दिल्ली से। भगवंत मान खुद पंजाब को चलाएं। इसी पर अब पंजाब के सीएम ने जोरदार पलटवार किया है।

bhagwant mann

भगवंत मान ने राहुल गांधी पर किया जोरदार पलटवार

क्या कहा मान ने

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि उनको पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि मुझे लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है।

End of Feed