बाढ़ राहत में जुटे लोगों से अस्पताल से जुड़े CM भगवंत मान, वीडियो कॉल पर जताया आभार

पंजाब पर आई बाढ़ की आपदा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार प्रभावित परिवारों और मददगारों से जुड़े हुए हैं। अस्पताल से भी उन्होंने पंजाबी गायक मनकीरत औलख से वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे राहत कार्य की सराहना की।

Punjab: पंजाब में आई बाढ़ की आपदा के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान न केवल प्रशासनिक मोर्चे पर सक्रिय हैं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी राहत कार्यों से जुड़े लोगों के संपर्क में बने हुए हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, उन्होंने पंजाबी गायक मनकीरत औलख से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत प्रयासों की सराहना की।

punjab flood bhagwant mann

वीडियो कॉल पर बात करते CM भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह हंसपाल को भी विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपनी ओर से 150 से अधिक नावों की व्यवस्था कर बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों और उनके मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने का सराहनीय कार्य किया।

End of Feed