Haryana Crime: हरियाणा के हिसार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सातरोड कैंट के पास एक नौवीं कक्षा के छात्र की एक अन्य छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हिसार पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी ने मृतक छात्र की पहचान दीपांशु के रूप में की है। बताया जा रहा है कि दीपांशु की हत्या 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने की है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपांशु के क्लासमेट ने उसके पेट में 2 गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह क्या रही है, पुलिस इसे जानने का भी प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। पूरे परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
