Chandigarh News: खट्टर सरकार कुंवारों-विधुरों को देगी सामाजिक सुरक्षा, जानिए हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य के विधुर एवं अविवाहितों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया है। इस लेख में जानें किसे कितनी पेंशन मिलेगी।

चंढीगढ़: नए साल में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार अपने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार ने पेंशन को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के विधुरों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत अब विधुर पेंशन योजना के तहत विधुरों के खाते में तीन हजार प्रति माह पेंशन भेजी जाएगी। यह दरें 1 दिसंबर 2023 से लागू होंगी, ऐसे में दिसंबर की पेंशन सात जनवरी को मिलेगी तो फरवरी में जनवरी के पेंशन जारी की जाएगी।

Haryana pension Scheme

सीएम मनोहर लाल खट्टर

इतनी बढ़ाई पेंशन राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार ने विधुर एवं अविवाहितों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया था। राज्य में अबतक 12,882 विधुर और 2,026 अविवाहितों को चिन्हित किया गया है। इन्हें 1 दिसंबर 2023 से पेंशन देय होगी, जो जनवरी से खातों में आ सकती है। वर्तमान में 2700 रुपये पेंशन दी जा रही है और अब नए साल से 300 रुपये और बढ़ाकर इसे 3000 कर दिया जाएगा।

End of Feed