Chandigarh: चंडीगढ़ के स्कूल टाइम में फिर से बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से खुलेंगे सभी स्‍कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 03:48 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। अब पहली से 12वीं कक्षा तक के स्‍कूलों के खुलने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश 23 जनवरी से लागू हो जाएगा और 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। स्‍टाफ को स्‍कूल खुलने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 जनवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगा शिक्षा विभाग का आदेश
  • स्‍टाफ को स्‍कूल खुलने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा
  • चंडीगढ़ में डबल शिफ्ट में चलते हैं ज्‍यादातर सरकारी स्‍कूल


Chandigarh: कड़ाके की ठंड के बाद खुल रहे चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर पहली से 12वीं कक्षा तक के स्‍कूलों के खुलने के लिए अलग अलग समय निर्धारित कर दिया है। चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ द्वारा जारी यह आदेश 23 जनवरी से लागू हो जाएगा और 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। स्‍कूल के टाइमिंग में इस बदलाव के साथ स्टाफ पर भी सख्‍ती की गई है। स्‍टाफ को स्‍कूल खुलने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा

Chandigarh Education Department

चंडीगढ़ के सरकारी स्‍कूल के टाइम में बदलाव

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 23 जनवरी से पहली से पांचवी कक्षा के स्टाफ के लिए सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4:40 बजे तक की शिफ्ट निर्धारित किया गया है। जबकि स्टूडेंट्स के लिए पहली शिफ्ट सुबह 11:00 से शुरू होकर 1:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 तक रहेगा। वहीं, कक्षा छठी से आगे की कक्षाओं के स्टाफ के लिए मॉर्निंग शिफ्ट का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह इन स्टूडेंट्स के लिए भी अलग स्‍कूल समय निर्धारित किया गया है। इन छात्रों को अब सुबह 9 बजे से 01:15 बजे तक स्‍कूल आना होगा।

End of Feed