Haryana News: हरियाणा के कैथल से देर शाम एक सेक्टर का इलाका गोली का आवाज से गूंज गया। सेक्टर-21 के बाईपास रोड पर अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय MBBS डॉक्टर प्रतीक पर गोली चला दी। गोली सीधे डॉक्टर के पेट में लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एक हैरान करने वाली बात हुई, गंभीर हालात में डॉक्टर खुद अस्पताल पहुंच गया।
CCTV फुटेज में अस्पताल के भीतर जाता दिख रहा डॉक्टर
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गोली लगने से घायल हुआ डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस स्थिति में प्रतीक खुद को संभालते हुए अस्पताल पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पेट में गोली लगने के बावजूद डॉक्टर अपने पैरों पर खड़े होकर अस्पताल की ओर बढ़ रहे हैं।
हालत गंभीर, मोहाली रेफर
अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर प्रतीक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस मोहाली रेफर कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन वारदात ने शहर में दहशत फैला दी है।
