Chandigarh: चंडीगढ़ से कई नए रुटों पर दौड़ेंगी बसें, इन राज्‍यों के साथ हो रहा खास समझौता, सफर बन जाएगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 09:48 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ से बस द्वारा दूसरे राज्‍यों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यूटी प्रशासन किमी फीसदी बढ़ाने के लिए सभी राज्‍यों के साथ पारस्परिक समझौता शुरू कर दिया है। इस समझौते को लेकर कई राज्‍यों ने सहमती भी दे दी है। इसके लागू होने के बाद यात्रियों को कई नए रूट पर भी डायरेक्‍ट बस सुविधा मिल सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS

  • यूटी प्रशासन सभी राज्‍यों के साथ कर रहा समझौता
  • राज्‍यों के साथ अभी का पारस्परिक समझौता कई साल पुराना
  • समझौता होने के बाद बढ़ जाएगी बसों की संख्‍या, मिलेगा नया रूट

Chandigarh: चंडीगढ़ से बस द्वारा दूसरे राज्‍यों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यूटी प्रशासन का परिवहन विभाग कई सालों बाद एक बार फिर हरियाणा, पंजाब, दिल्‍ली, हिमाचल, उत्‍तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत बाकि के सभी राज्‍यों के साथ दोबारा से पारस्परिक समझौता करने जा रहा है। इस समझौते के लिए चंडीगढ़ ने बाकि के सभी राज्यों में मौजूदा किमी में 25 से 30 फीसदी बढ़ोत्‍तरी करने को कहा है, जिससे रूट बढ़ाकर यात्रियों को ज्‍यादा सुविधाएं दी जा सकें। यह समझौता होने के बाद चंडीगढ़ के यात्रियों को कई नए रूट पर भी डायरेक्‍ट बस सुविधा मिल सकेंगी।

Chandigarh Transport bus

चंडीगढ़ परिवहन की एक बस

यूटी परिवहन अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान समय में इन राज्यों के साथ हुए जिस समझौते के तहत बसें चलाई जा ही हैं, वह कई साल पुराना है। चंडीगढ़ ने बसों के परिचालन के लिए हिमाचल के साथ जहां वर्ष 1992 में आखिरी पारस्परिक समझौता किया था, वहीं पंजाब के साथ वर्ष 2008 में यह समझौता हुआ था। बाकी राज्यों के साथ हुआ समझौता भी करीब 10 साल पुराना है। अधिकारियों के अनुसार, इतने सालों में अब स्थिति काफी बदल गई है। यात्रियों की संख्‍या बढ़ने के साथ नए रूट और बसों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जिसके लिए इन राज्‍यों के साथ दोबारा से पारस्‍परिक समझौता करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

End of Feed