चण्डीगढ़

भारत-पाकिस्तान में बढ़ती टेंशन के बीच पंजाब में अगले तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद

भारत और पाकिस्तान में बॉर्डर पर बढ़ती टेंशन के बीच पाकिस्तान सरकार ने राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

Image

पंजाब के सभी स्कूल कॉलेज 3 दिन बंद

चंडीगढ़ : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान व PoKमें 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और भारत की तरफ मिसाइल से हमला किया, जिसका भारत ने जोरदार तरीके से जवाब दिया है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ती टेंशन के बीच पंजाब में अगले तीन दिन के लिए सभी सैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

पंजाब सरकार ने गुरुवार को राज्य में अगले तीन दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर गुरुवार रात यह आदेश जारी किया गया।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, 'स्थिति को देखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि पूरे पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे।'

अधिकारियों ने बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के एक दिन बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article