Amritpal singh: वारिस दे पंजाब का मुखिया अमृतपाल सिंह कानून की नजर में भगोड़ा है। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए तरह तरह की कोशिश कर रहा है। उससे संबंधित वीडियो के जरिए जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वो वेश बदल बदल कर पंजाब, हरियाणा में रहा और अब उसके उत्तराखंड या दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो नेपाल के जरिए पाकिस्तान भागने की फिराक में है। इन सबके बीच अकाल तख्त की तरफ से अपील करते हुए कहा गया कि अच्छा होगा कि नो सरेंडर कर कानून का सम्मान करे। अगर वो अपने आपको जिम्मेदार नागरिक मानता है को कानूनी प्रक्रिया से ओझल रहने की जगह उसे कानून का सामना करना चाहिए। पंजाब की संस्कृति को चोट ना पहुंचाए। समाज में आपसी भाईचारा और कानून का सम्मान बना रहे इसके लिए जरूरी है कि वो पुलिस के सामने सरेंडर कर दे।
अमृतपाल सिंह चर्चा में उस समय आया जब उसके हजारों समर्थक एक आरोपी को छुड़ाने के लिए अमृतसर के अजानाला थाने में दाखिल हो गए। बाद में इस मामले को लेकर इतना बवाल बढ़ा कि अमृतपाल ने सीधे तौर पर पीएम, गृहमंत्री और सीएम भगवंत मान को मारने की धमकी दे डाली।
