चंडीगढ़ साहित्य महोत्सव: अभिनेता तुषार कपूर बांधेंगे समा, शाम-ए-गजल से शाम होगी रंगीन

चंडीगढ़ साहित्य महोत्सव में इस बार अभिनेता तुषार कपूर शिरकत करेंगे। सुखना लेक क्लब में आयोजित होने वाले लिट फेस्ट लिटराटी 2024 का मुख्य आयोजन 23 और 24 नवंबर को होगा।

Chandigarh Sahitya Mahotsav 2024: चंडीगढ़ साहित्य महोत्सव का आयोजन 22 से 24 नवम्बर तक यहां सुखना लेक क्लब में होगा। फेस्ट की डायरेक्टर सुमिता मिश्रा ने बताया कि फेस्ट में अभिनेता तुषार कपूर भी शिरकत करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। सुखना लेक क्लब में आयोजित होने वाले लिट फेस्ट लिटराटी 2024 का मुख्य आयोजन 23 और 24 नवंबर को होगा। उससे पहले 22 नवंबर को शाम-ए-गजल के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। आयोजन के दूसरे दिन 23 नवंबर को संगीत जगत के जाने-माने कलाकार पंडित सुभाष बोस अपनी प्रस्तुति देंगे।

Chandigarh Sahitya Mahotsav 2024

चंडीगढ़ साहित्य महोत्सव 2024

किताब का होगा विमोच

सुमिता मिश्रा ने बताया कि 23 नवंबर को स्वर्गीय रतन टाटा की जीवनी का विमोचन और उनके जीवन के विविध आयामों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर लिखी गई किताब का भी विमोचन किया जाएगा और वहां भारतीय सेना की बहादुरी से जुड़े किस्सों पर सेवा के उच्च अधिकारी चर्चा करेंगे। इसके साथ पंजाब के युवा कवियों की रचनाओं पर भी चर्चा होगी। लिट फेस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता तुषार कपूर भी शिरकत करेंगे और फेस्ट में अपने अनुभव साझा करेंगे। लिटराटी के अंतिम दिन 24 नवंबर को लेखक सुरजीत पाठक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यही नहीं, फेस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी के लेखन पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा होगी। इसके साथ देश की साझा संस्कृति गंगा-जमुनी तहजीब, खान पान और रहन-सहन पर भी चर्चा होगी।

End of Feed