Chandigarh: चंडीगढ़ में आएंगी 70 अतिरिक्‍त इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 08:12 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों की संख्‍या बढ़ने वाली है। यूटी प्रशासन सीईएसएल के तहत ही 70 ई बसें खरीदने जा रहा है। इसका प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। वहां से अप्रूवल मिलते ही बसों की खरीद शुरू हो जाएगी। इन बसों के आने से शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्‍या 80 से बढ़कर 150 हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ में अभी चल रही हैं 80 इलेक्ट्रिक बसों
  • यूटी प्रशासन सीईएसएल के तहत खरीदेगा 70 ई बसें
  • 270 डीजल बसों को बदला जा रहा है सीएनजी में


Chandigarh: चंडीगढ़ के लोगों को इलेक्ट्रिक बसों का सफर रास आने लगा है। शहर में अभी चल रही 80 इलेक्ट्रिक बसों में हमेशा यात्रियों की भीड़ रहती है। इन बसों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इन इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को डबल करने जा रहा है। ई- बसों की मांग को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र को एक प्रस्‍ताव भेजा है। जिसमें 70 अतिरिक्‍त इलेक्ट्रिक बसें मांगी गई है। इन बसों के आ जाने से चंडीगढ़ में ई-बसों का बेड़ा 80 से बढ़कर 150 हो जाएगी। ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जल्‍द ही बसों को खरीदने का अप्रूवल मिल जाएगा।

Electric Buses in Chandigarh

चंडीगढ़ में आएंगी 70 इलेक्ट्रिक बसें

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक अधिकारियों ने बताया कि, कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) इस साल नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के तहत बस खरीदने जा रहा है। इसके लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रस्ताव के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सीईएसएल एकसाथ हजारों बसें खरीदता है, इसलिए बसें सस्‍ती दरों में मिल जाती हैं। इस वजह से चंडीगढ़ भी इस बार सीईएसएल के तहत ही 70 बसें खरीदने जा रहा है। इन बसों को शहर में डीजल से चलने वाली बसों की जगह पर चलाई जाएंगी। शहर के सभी रूट पर 3-3 ई बसों को चलाया जाएगा।

End of Feed