चण्डीगढ़

पंजाब में भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत; 4 लोगों की मौत 11 घायल

Jalandhar Bus-Tractor-Trolley Accident: पंजाब के जालंधर में राजस्थान से जम्मू जा रही एक बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Jalandhar Bus-Tractor-Trolley Accident: जालंधर जिले में सोमवार को एक बस के ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जालंधर के काला बकरा इलाके के पास उस समय हुई जब बस राजस्थान से जम्मू जा रही थी। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव की सड़क से जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर आई तो बस ने उसमें टक्कर मार दी।

सीएम मान ने जताया शोक

पुलिस के अनुसार, बस चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हम उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की 'सड़क सुरक्षा टीम' द्वारा घायलों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article