चण्डीगढ़

Punjab के होशियारपुर में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में कार और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार कार से एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

Image

सांकेतिक फोटो

होशियारपुर: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में सवार परिवार के तीन लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा नूरपुर जट्टा गांव के पास नहर के नजदीक हुआ। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से हताहतों को गाड़ी से बाहर निकाला।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान गुरनाम सिंह (45), उनकी पत्नी वरिंदर कौर (42) और सात वर्षीय बेटी सीरत कौर के रूप में हुई है। वे कोट फतुही के मैरिज पैलेस से अपने गांव माहनेवाल, बलाचौर लौट रहे थे। रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे चौंकी सैला खुर्द के इंचार्ज वासुदेव ने बताया कि पुलिस ने सभी हताहतों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना ही लग रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और पूरे परिवार की इस अचानक हुई मौत से गांव में मातम का माहौल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article