चण्डीगढ़

पंचकूला में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत

हरियाणा के पंचकूला में भारी के दौरान ईट भट्टे की दीवार के पास खड़े तीन बच्चों पर दीवार भर भराकर ढह गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पंचकूला: जिले में बुधवार को भारी बारिश से बचने के लिए ईंट-भट्ठे की दीवार के पास खड़े तीन बच्चों की दीवार ढह जाने से मौत हो गई। उसने बताया कि तीन बच्चों में एक लड़की और दो लड़के थे, जिनकी उम्र क्रमश: सात साल, पांच साल और ढाई साल थी। पुलिस के अनुसार, बच्चे ईट-भट्ठे के पास खेल रहे थे कि तभी बारिश शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार बच्चों के माता-पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रायपुर रानी के थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि बच्चे बारिश से बचने के लिए एक दीवार के पास खड़े थे, लेकिन अचानक वह ढह गई और वे मलबे में दब गए। सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के माता-पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और पिछले 15 वर्षों से पंचकूला जिले में रह रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!