Chandigarh: शहर में बनेंगे नए 155 नए डॉकिंग स्टेशन, 21 जनवरी से चलेंगी 1250 नई ई-बाइक और साइकिलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 08:46 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर में 21 जनवरी को 1250 स्मार्ट बाइक (बाई साइकिल) लॉन्‍च हो रही हैं। इसके अलावा शहर के अगल-अलग हिस्‍सों में 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इन साइकिलों के लॉन्‍च होने के बाद शहर में 3750 बाई साइकिलें हो जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 21 जनवरी को चंडीगढ़ में लॉन्‍च होंगी 1250 नई बाई साइकिल
  • चंडीगढ़ में हो जाएंगी कुल 3750 बाई साइकिलें
  • प्रोजेक्‍ट का चौथा फेज इसी साल जुलाई माह में होगा लॉन्‍च


Chandigarh: कोरोना संक्रमण ने लोगों को सेहत का ध्‍यान रखने के लिए काफी सजग किया है। अब लगभग सभी लोग सैर और साइक्लिंग करते नजर आते हैं। चंडीगढ़ के लोगों के फिटनेस का ध्‍यान रखने के लिए प्रशासन ने करीब चार साल पहले ही प्‍लान तैयार कर लिया था। प्रशासन का सबसे ज्‍यादा फोकस साइक्लिंग को प्रमोट करने पर है। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर में 21 जनवरी को ढेर सारी स्मार्ट बाइक (बाई साइकिल) सड़क पर चलने को तैयार मिलेंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत चंडीगढ़ में 1250 बाई साइकिल पहुंच चुकी हैं। इन साइकिलों को 21 जनवरी को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक माह के अंदर शहर के अगल-अलग हिस्‍सों में 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे, इनमें से कुछ बीते सप्‍ताह बनकर तैयार भी हो चुके हैं।

Bicycle in Chandigarh

बाई साइकिल चलाते लोग

चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि, पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट योजना का यह तीसरा फेज है। जिसके तहत आगामी 21 जनवरी को 1250 नई बाई साइकिलें चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए सड़क पर उतार दी जाएंगी। जिसके बाद शहर में कुल 3750 बाई साइकिलें हो जाएंगी। इन साइकिलों का फायदा शहर के हजारों-लाखों लोग उठा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, शहर में इन साइकिलों को खड़ी करने के लिए अभी 310 डॉकिंग स्टेशन है। तीसरे फेज के तहत 155 अतिरिक्‍त डॉकिंग बनाया जा रहा है। यह कार्य जनवरी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद शहर में कुल डॉकिंग स्‍टेशनों की संख्या बढ़कर 465 हो जाएगी।

End of Feed