Chandauli News: सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर बेरहमी से हमला, मारने वाले भी SP के लोग

Gargi Singh Patel: कुछ लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर पहुंच गए। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Chandauli News: सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर बेरहमी से हमला, मारने वाले भी SP के लोग

Chandauli News: सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर बेरहमी से हमला, मारने वाले भी SP के लोग

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर पहुंच गए। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने गार्गी सिंह पटेल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया और कमरे में रखी टेबल से भी हमला किया गया। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे डरकर कमरे में छिप गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया।

End of Feed