बद्रीनाथ में पुष्पा गैंग का भंडाफोड़, जेब काटने आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड आए थे बदमाश, 8 गिरफ्तार

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के सामान की चोरी करने वाले गिरोह के एक्टिव होने की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस ने एक्शन लिया और पुष्पा गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया। यह सभी ट्रेन और प्लेन से उत्तराखंड चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे।

उत्तराखंड में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से बाद से यात्रा शुरू हो गई है। भारी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बीच ठगी और चोरी करने वाले बदमाश/गिरोह एक्टिव हो गए हैं। कोई साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है तो कोई श्रद्धालुओं का सामान चुरा रहा है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर उनका सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने आंध्र प्रदेश के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Badrinath Dham

बद्रीनाथ में पुष्पा गैंग का भंडाफोड़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बद्रीनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों के सामान को चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राज्यीय ‘पुष्पा’ गिरोह के आठ सदस्यों को सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो लाख 55 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और आठ पर्स बरामद किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के हैं।

End of Feed