छत्तीसगढ़ में डिजिटल विकास की पहल; नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में लगेंगे BSNL के 513 नए 4G टावर

डिजिटल भारत निधि के तहत केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बीएसएनएल के माध्यम से राज्य में 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाएंगे, जिससे नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इस पहल को शांति, सुरक्षा और विकास के संयुक्त प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Chhattisgarh News: डिजिटल भारत निधि के तहत केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में बीएसएनएल के माध्यम से 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में शांति, सुरक्षा और विकास के संयुक्त प्रयासों का अहम परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय नक्सल उन्मूलन की दिशा में चल रहे प्रभावी अभियानों को और मजबूती देता है। जिन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय से स्थिरता स्थापित हुई है, वहां अब विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।

CM Vishnu Deo Sai (File Photo: PTI)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो: पीटीआई)

सीएम ने कहा कि 4G मोबाइल टावरों की स्थापना से सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पहली बार भरोसेमंद मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, प्रशासनिक सेवाओं और आपातकालीन संचार सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी का यह विस्तार वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा देगा। मजबूत मोबाइल नेटवर्क से बैंकिंग सेवाएं, डीबीटी, यूपीआई, बीमा, पेंशन और अन्य डिजिटल सुविधाएं आम नागरिकों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह पहल डिजिटल इंडिया के उस उद्देश्य को साकार करती है, जिसमें विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प शामिल है। इससे स्थानीय युवाओं को डिजिटल माध्यमों से नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

End of Feed