भगोने में थूककर लोगों को चाय पिला रहे दो युवक; देखें मसूरी में घिनौनी हरकत का Video

पहाड़ों की रानी मसूरी से एक घिनौनी हरकत का वीडियो सामने आया है। चाय में थूककर परोसने का यह वीडियो आपके विश्वास को हिलाकर रख देगा। अगली बार जब भी आप बाहर कहीं भी चाय पिएंगे तो आपको यह वीडियो जरूर याद आएगा। बहरहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कितने चाव से आप चाय पीते हैं। अगर चाय पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी की ठंडी वादियों में मिल जाए तो हर किसी को लगता है कि उसका दिन बन गया। लेकिन कुछ लोग अपनी घटिया हरकतों से न सिर्फ आपके मजे को बिगाड़ देते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के रोजगार पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो मसूरी से सामने आया है, जिसमें चाय में थूक डालकर लोगों को परोसा जा रहा है। ऐसे दो युवकों के खिलाफ मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Mussoories Spit tea

चाय में थूककर पर्यटकों को पिला रहे दो युवक

कुछ लोग मसूरी में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाकर यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। चाय में थूक मिलाकर लोगों को परोसी जा रही है। चाय में थूक मिलाने की घटना तो कैमरे में कैद हो गई, और यह लोग न जाने क्या-क्या हरकतें कर रहे होंगे। इस संबंध में मसूरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

End of Feed