शहर

Jammu-kashmir News: चिनाब नदी में गिरी कार, एक की मौत; दो लोग लापता

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में कार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले में शनिवार को एक कार के चिनाब नदी में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खंडोटे गांव के पास हुई और लापता लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों का संयुक्त बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब रंजीत कुमार (25) और उनके रिश्तेदार बेली राम (60) और पूरन देवी (60) चरया गांव से जम्मू जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि देवी का शव नदी के किनारे पड़ा मिला जबकि कार और उसमें सवार दो अन्य लोग नदी में डूब गए। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article