दिल्ली-NCR की फिर बिगड़ने लगी आबोहवा; धुंध के बीच बढ़ा प्रदूषण! ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

भीषण ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है, जिससे प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप के तहत सख्त कदम उठाए हैं। मौजूदा हालात और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Delhi GRAP 3: भीषण ठंड के बीच दिल्ली एनसीआर में में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण में बढ़ते स्तर को देखते हुए शुक्रवार को ग्रैप (GRAP) के तहत पाबंदियां लागू कर दीं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार शाम 4 बजे 343 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार शाम 4 बजे बढ़कर 354 तक पहुंच गया।

GRAP 3 imposed in Delhi Again!

दिल्ली में फिर से GRAP 3 लागू!

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) और आईआईटीएम (IITM) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की गति धीमी रहने, वातावरण के स्थिर रहने और प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाएगा। ऐसे में दिल्ली का औसत AQI 400 के स्तर को पार कर ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने की आशंका है।

End of Feed