क्या कांग्रेस में वापस आ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह? भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान के बाद उनके कांग्रेस से संपर्क में होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, हालिया घटनाक्रम और उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए उनके अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलें फिर तेज हो गई है दरअसल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के संपर्क में हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह वरिष्ठ कांग्रेस के नेता रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी राहुल गांधी की तारीफ की थी और कहा था कि उनके भाई के निधन पर राहुल गांधी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर फोन किया था। हाल ही में भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को बनाए जाने पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि भाजपा ने इस बारे में उनसे कोई राय नहीं ली थी।

​Amarinder Singh

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)

पत्नी और बेटी भी भाजपा में

बुधवार को भाजपा के कार्यालय में जब केवल सिंह ढिल्लों ने चार्ज संभाला था तो तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता वहां पहुंचे थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस दौरान भी नदारद नजर आए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं उन्होंने पहले कहा था कि बीजेपी में उनसे कोई राय नहीं ली जाती है। जबकि कांग्रेस में उनसे सलाह मशविरा के बाद कोई फैसला लिया जाता था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर और उनकी बेटी जय इन्दर कौर भी बीजेपी में हैं। जय इन्दर कौर बीजेपी में पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।हालांकि इन दोनों ने कैप्टन अमरिंदर को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

End of Feed