बिहार में 'महा-शपथ': गांधी मैदान बना हाई-सिक्योरिटी जोन,बनाए गए तीन अलग-अलग मंच

सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले सीएम बने हैं। ऐसे में इस समारोह को केवल शपथ ग्रहण नहीं,बल्कि बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

बिहार में कल यानी गुरुवार 7 मई को कैबिनेट विस्तार होना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट के नए मंत्री कल शपथ लेंगे,जिसके लिए गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर है। बिहार सरकार इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में लगी है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं।

बिहार में महाशपथ की तैयारी।

बिहार में महाशपथ की तैयारी। (फोटो- AI)

पीएम मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे गांधी मैदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मई को पटना पहुंचेंगे। वे विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गांधी मैदान में लैंड करेंगे। इसके लिए मैदान के पूर्वी हिस्से में विशेष हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, जबकि हेलीकॉप्टर से मंच तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह सुरक्षित और घेराबंदी में रखा जाएगा।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा,भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और बिहार के प्रमुख नेता नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले सीएम बने हैं। ऐसे में इस समारोह को केवल शपथ ग्रहण नहीं,बल्कि बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

End of Feed