मुंबई के भांडुप वेस्ट में बड़ा हादसा; बस ने यात्रियों को रौंदा, 4 की मौत, कई अन्य घायल

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब BEST की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी व चश्मदीदों के बयान खंगाले जा रहे हैं।

Bhandup Bus Accident: सोमवार, 29 दिसंबर की रात मुंबई के भांडुप क्षेत्र में रात 10 बजकर 5 मिनट पर एक गंभीर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, BEST की एक बस ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मारकर रौंद दिया। इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Bus Hits Passengers While Reversing in Mumbai

मुंबई में बस ने रिवर्स करते समय यात्रियों को टक्कर मारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में बस चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना उस समय हुई, जब ड्राइवर बस को पीछे की ओर ले जा रहा था। रिवर्स लेते समय कई लोग वाहन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आरोपी बस चालक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed