MP News: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा; बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Chhindwara Bus Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और पिकअप वाहन के आमने-सामने टकराने से 10 लोगों की जान चली गई और 31 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर, नागपुर रोड पर सिमरिया के पास शाम के समय हुई। जानकारी के अनुसार, बस एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही थी। बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए थे। हादसे में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा मृत पाया गया।

Bus and Pickup collision in Chhindwara (Photo: PTI)

छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप (फोटो: PTI)

बस में 40 से अधिक यात्री थे मौजूद

छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने फोन पर बताया कि घायलों की संख्या अभी सटीक रूप से बताना मुश्किल है। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री मौजूद थे। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से जिला अस्पताल और पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे।

End of Feed