गाजियाबाद से बागपत तक गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद के लोनी में प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। वहीं बागपत के बोपुरा गांव में बिना अनुमति बनाए जा रहे कथित अवैध मस्जिद और मदरसे पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। दोनों जिलों में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

UP Bulldozer Action: गाजियाबाद के लोनी में प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और कई निर्माण ध्वस्त कर दिए। वहीं बागपत के बोपुरा गांव में बिना अनुमति बनाए जा रहे कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को भी प्रशासन ने गिरा दिया। दोनों जिलों में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई। जानकारी के मुताबिक, लोनी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को राशिद अली गेट से निठौरा मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

UP Bulldozer Action

गाजियाबाद और बागपत में बुलडोजर एक्शन

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त किए जाने का स्वागत किया।

End of Feed