दक्षिण दिल्ली के साकेत में ढही पांच मंजिला इमारत, अबतक 8 लोगों निकाला गया बाहर; जोरों-शोरों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि बचाव अभियान तेजी से जारी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Delhi News: क्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक यहां एक पांच मंजिला इमारत के गिरने से कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, पूरी बहुमंजिला इमारत ढह गई और मलबे के बड़े ढेर में तब्दील हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इमारत के भूतल पर एक कोचिंग संस्थान था और ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था।

Delhi Saket Building Collapse

दक्षिण दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत ढही

8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया

अबतक 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। आशंका है कि फंसे हुए अन्य लोग छात्र भी हो सकते हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया, " इमारत के मलबे में फंसे तीन से चार लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए ले जाया गया है।" उन्होंने बताया, "यह शीशे की बाहरी संरचना वाली एक व्यावसायिक इमारत थी। घटना के समय अंदर कितने लोग थे, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। आम तौर पर यहां 300 से 400 लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि इमारत गिरने के समय अंदर अपेक्षाकृत कम लोग थे।"

End of Feed