Bahraich: कूलर ने तोड़ी शादी, चौखट से बैरंग लौटी बारात; इतनी सी बात पर दुल्हन का पारा हुआ हाई

उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण गर्मी में कूलर के सामने बारातियों का पसीना सुखाना भारी पड़ गया। कूलर के सामने बैठने को लेकर विवाद होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे बारात बैरंग वापस चली गई।

बलिया: भइया यूपी क्या है अपने आपमें गजब है...यहां बारात में अगर लड़के वालों के रौब को तवज्जो न दिया तो समझो खातिरदारी में कमी रह गई। बाराती अपने ही स्वैग में रहते हैं, उस रात वो खुद को किसी तुर्रम खां से कम नहीं आंकते। कभी-कभार तो लड़की पक्ष सबकुछ सह जाता है, लेकिन कहीं-कहीं दांव उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही माजरा देखने को मिला है बहराइच जिले में। जी, हां यहां चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों के विवाद करने के बाद दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बारात बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हे सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Dispute between bride Groom Side in Bahraich

बहराइच में दुल्हन ने शादी से किया इनकार

कूलर के सामने बैठने को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ा गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों द्वारा विवाद कर लिया गया जिसके बाद दुल्हन प्रतिभा गुप्ता नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया, इससे दोनों पक्षों में भारी विवाद हो गया।

End of Feed