शहर

जालंधर से दिल्ली जा रही ट्रेन के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

जालंधर से दिल्ली जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Breaking News: जालंधर से दिल्ली जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। यह घटना मेरठ के सकौती स्टेशन के पास की बताई जा रही है। जैसे ही पहिए के पास से धुआं निकला तो ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए। तभी ट्रेन को रोकी गई।

ब्रेक जाम होने से निकला धुआं

जानकारी के अनुसार, ब्रेक जाम होने की वजह से पहिए से धुआं निकला था। इसके बाद ट्रेन को रोककर चेक किया गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आई है। इनमें मालगाड़ी का पलटना भी शामिल है। इससे पहले कानपुर में एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article