शहर

Breaking News: UP के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, मौके पर चार की मौत; एक की हालत गंभीर

Breaking News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Breaking News: यूपी के कन्नौज में रफ्तार का कहर दिखा है। कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत एनएच 31 जुनेदपुर कट के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़े एक ट्रक में पीछे से डीसीएम वैन घुस गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि अब तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है और लोगों में अफरा तफरी का माहौल है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article