ब्लू ड्रम मर्डर केस: मुस्कान और साहिल ने मौत की सजा को इलाहाबाद HC में दी चुनौती, बरी करने की मांग

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने मौत की सजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अपील पर हाईकोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' में मौत की सजा पाने वाले दोनों दोषियों मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।उन्होंने निचली अदालत के फैसले को अवैध और मनमाना बताते हुए सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है। हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

Saurabh Rajput murder

मुस्कान और साहिल ने मौत की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती (File Photo)

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने अपील दाखिल की। वकील के मुताबिक, दोनों दोषियों ने उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त करने की सहमति दी थी, जिसके बाद निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई।

End of Feed