शहर

VIDEO: टायर में हवा भरते समय विस्फोट, कई फीट उछला शख्स; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

कर्नाटक के उडुपी में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर कोटेश्वर के पास हवा भरते समय टायर फट गया। यह घटना केपीएस पीयू कॉलेज के पीछे स्थित टायर पंचर की दुकान पर हुई। 19 वर्षीय युवक अब्दुल रजीद एक निजी स्कूल बस के टायरों में हवा भरते समय घायल हो गया।

Image

टायर में विस्फोट।

Photo : Times Now Digital

Tyre Blast Video: कर्नाटक के उडुपी में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 66 पर कोटेश्वर के पास स्थित एक टायर पंचर की दुकान पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 19 वर्षीय अब्दुल रजीद एक निजी स्कूल बस के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। विस्फोट की वजह से अब्दुल कुछ फीट दूर जा गिरा और उसका हाथ टूट गया।

बता दें कि यह घटना केपीएस पीयू कॉलेज के पीछे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टायर में हवा भरने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।

कैमरे में कैद हुआ मंजर

इस घटना के वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि अब्दुल टायर में हवा भर रहा है। हवा भरते ही अचानक टायर फट जाता है और टायर के फटते ही वह हवा में उछल जाता है और फिर जमीन पर गिरता है। इस घटना में उसका हाथ टूट गया। घायल युवक को तुरंत मैंगलोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं

बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई घटनाओं में टायर फटने से मौत तक हो चुकी हैं। इसलिए कहा जाता है कि टायर में हवा भरते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उस वक्त टायर में हवा के प्रेशर से कुछ भी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article