Bhagalpur News: भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में समस्तीपुर आउटर सिग्नल के पास ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण बोगी में मचा अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद धुंआ और चिंगारी उठने लगा जिसमें एक महिला समेत कई लोग झुलस गए हैं। आग से झुलसी एक महिला जो दरभंगा की रहने वाली है उसे समस्तीपुर स्टेशन पर उतार कर रेलवे अस्पताल ले जाया गया है।
RPF कर रही मामले की जांच
इस मामले में आरपीएफ ने दरभंगा स्टेशन पर दो लोगों को हिरासत में लिया है हालांकि इस मामले में अभी आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। मंडल सुरक्षा आयुक्त जेएस जानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि ट्रेन में संभवत यात्री पटाखे लेकर जा रहे थे, जिसके कारण यह ब्लास्ट हुआ है।
