शहर

Firozabad: शिकोहाबाद में जबरदस्त ब्लास्ट से उड़े कई मकान, 4 लोगों की मौत; मलबे में दबे कई लोग

यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ, जिससे कई अन्य मकान ढह गए। अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

Image

शिकोहाबाद में बिल्डिंग में जबरदस्त ब्लास्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फ़िरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नोशेरा इलाका स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट से उस इमारत के साथ उसके आसपास के कई अन्य मकान भी ध्वस्त हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचा है। रेस्क्यू टीमें बुलाई गई हैं।

ब्लास्ट करीब रात 10 बजकर 10 मिनट के आसपास हुआ है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घर ढह गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रात होने की वजह से ज्यादातर लोग सो रहे होंगे। लिहाजा, मलबे के नीचे बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। लोगों को बाहर निकालने का कार्य तेज है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद पीएस क्षेत्र में एक घर में पटाखे रखे हुए थे और वहां विस्फोट हो गया. विस्फोट के प्रभाव से पास के एक घर की छत ढह गई. पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला। 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई है। आगे का बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!