शहर

लखनऊ में बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow Shivam Singh Murder: लखनऊ के विभूति खंड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े शिवम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।

Image

सिगरेट विवाद में गई भाजपा कार्यकर्ता की जान

Photo : Times Now Digital

Lucknow Shivam Singh Murder: लखनऊ के विभूति खंड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपने कुछ दोस्तों के साथ लखनऊ आया था। घटना विभूति खंड क्षेत्र में स्थित जलवा क्लब (Lucknow crime) के पास हुई, जहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सिगरेट लेने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना

आरोप है कि हमलावरों ने शिवम सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शिवम सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले।वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को इलाज के लिए केएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवम के भाई सौरभ सिंह, परिवार के अन्य सदस्य और कई दोस्त मौजूद रहे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

Shivam Singh Murder.

Shivam Singh Murder.

शिवम की मौत सिर में पत्थर लगने से हुई-पुलिस

पुलिस (Lucknow Police) का कहना है कि शिवम की मौत सिर में पत्थर लगने से हुई है। वहीं परिवार का आरोप है कि उसे योजनाबद्ध तरीके से पीट-पीटकर मार डाला गया। परिजनों के मुताबिक शिवम के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है और कहा कि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो शायद शिवम की जान बच सकती थी।

मृतक शिवम सिंह अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ था और इलाके में सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता था। घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में पुलिस ने शिवम के भाई सौरभ सिंह की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article