कांग्रेस की रैली के जवाब में आज दिल्ली में BJP का विरोध मार्च, 1984 सिख दंगों का मुद्दा उठाएगी पार्टी

BJP 1 नवंबर को दिल्ली के हरि नगर इलाके में कांग्रेस की रैली के जवाब में विरोध मार्च निकालेगी। सुबह 11 बजे होने वाले इस मार्च में करीब 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सियासी पारा अपने चरम पर है। एक तरफ जहां रामलीला मैदान में 'INDIA' ब्लॉक द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महारैली आयोजित की गई है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसके विरोध में एक बड़ा प्रोटेस्ट मार्च निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। बीजेपी का यह मार्च मुख्य रूप से 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और न्याय की मांग को केंद्रित करके आयोजित किया जा रहा है।

BJP Rally

कांग्रेस की रैली के दिन BJP का प्रदर्शन (File Photo)

सिख समुदाय की भागीदारी पर जोर

बीजेपी का यह विरोध मार्च आज सुबह 11 बजे दिल्ली के हरि नगर इलाके से शुरू होना तय किया गया है। इस प्रदर्शन में लगभग 5,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी की योजना खास तौर पर सिख समुदाय के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की है। सिख समुदाय से आने वाले कई वरिष्ठ BJP नेताओं के साथ पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मार्च में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों के भी मार्च में हिस्सा लेने की संभावना है। BJP इस दौरान दंगों में कांग्रेस नेताओं की कथित भूमिका का मुद्दा उठाएगी।

End of Feed