2027 की चुनावी बिसात पर BJP का नया दांव, दलितों को जोड़ने के लिए जालंधर से काशी तक यात्रा

BJP Samrasta Yatra: बीजेपी की कोशिश जालंधर से लेकर काशी तक गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की है। करीब 15 दिन चलने वाली यह यात्रा 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाकर समाप्त होगी।

BJP Samrasta Yatra: 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अब दलित समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पार्टी 18 नवंबर से 'समरसता संकल्प यात्रा' निकालने जा रही है। इस यात्रा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब के जालंधर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। करीब 15 दिन चलने वाली यह यात्रा 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाकर समाप्त होगी।

Nitin Nabin PTI

बीजेपी की जालंधर से काशी तक यात्रा (फोटो साभार- PTI)

गुरु रविदास के संदेश के जरिए दलितों तक पहुंचने की रणनीति

इस पूरी यात्रा की धुरी संत शिरोमणि गुरु रविदास होंगे। बीजेपी की कोशिश जालंधर से लेकर काशी तक गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की है। पार्टी का मानना है कि इस अभियान से पंजाब के दलित समाज के साथ उसका सीधा संवाद बनेगा और उसके प्रति राजनीतिक स्वीकार्यता भी बढ़ेगी।

End of Feed