Bikaner Dog Attack: स्कूल के पहले दिन मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर को बुरी तरह नोच डाला; स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल

बीकानेर के ऊपनी गांव में सरकारी स्कूल के ग्राउंट में चार साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर की चमड़ी नोच डाली और कान भी काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल के पहले ही दिन चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके शरीर को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के कान को काट लिया और उसके सिर की चमड़ी भी खा गए। बच्चे की चीखे सुनकर ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चुंगल से बचाया। लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

dog attack - istock

सांकेतिक फोटो

स्कूल के मेन गेट से घुसा कुत्तों का झुंड

यह दर्दनाक घटना बीकानेर के ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल की है। मंगलवार को गांव के निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय बेटा रामू अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। वह करीब डेढ़ घंटे तक कक्षा में बैठ था। जिसके बाद वह स्कूल के ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मेन गेट खुला हुआ था, जिससे आवारा कुत्तों का झुंड स्कूल परिसर के अंदर घुस आया। कुत्तों ने मासूम पर अचानक हमला कर दिया। बच्चा रोता और चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी चीख-पुकार और कुत्ते के भौंकने की आवाज स्टाफ तक नहीं पहुंची। इस बीच स्कूल के बाहर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर सुना और किसी तरह बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। इस दौरान बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला था।

End of Feed