बिहार में NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल 11 बजे सम्राट चौधरी लेंगे CM पद की शपथ; ये होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए सीएम के नाम घोषणा कर दी गई है। एनडीए विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर सहमति बनी है। एनडीए ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा। इससे बिहार में एक युग का अंत माना जा रहा है। लगभग दो दशकों तक सत्ता की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार अब राज्य की राजनीति से पीछे हटकर राष्ट्रीय जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी में हैं। इधर, नए सीएम को लेकर एनडीनए ने दावा पेश किया है। सुबह से सीएम पद को लेकर चल रहीं तमात अटकलें शाम को खत्म हो गईं और सीएम की रेस में 'डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी' सबसे आगे रहे। विधायक दल की बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के सीएम नाम पर मुहर लग गई है। सम्राट चौधरी सरकार बनाने का दावा पेश करने लोकभवन पहुंचे हैं। उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, नितिन नवीन सहित NDA के कई लोकभवन पहुंचे हैं।

Bihar government formation latest News

बिहार में एनडीए ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

बिहार में एनडीए बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा और 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के हवाले से एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया गया है और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है।

End of Feed